रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे खाद्य तेल संरक्षण जन-जागरूकता अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के ओर से बुधवार को 'कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली' विषय पर जागरूकता गोष्ठी व भोजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कम तेल और बिना तेल से तैयार पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियानकार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित मात्रा में तेल का उपयोग स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक बचत और संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अब जनआ...