कम तेल की थाली से दिया स्वस्थ जीवन और बचत का संदेश
विकासनगर, जून 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसाधनों की बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील को आगे बढ़ाते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने 'कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली' कार्यशाला का आयोजन किया। सुद्धोवाला के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को कम तेल में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला में शिरकत कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देशहित की कोई भी मुहिम महिलाओं की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकती। भले ही हर घर में वाहन न हो, लेकिन रसोई हर घर में होती है। ऐसे में तेल बचाने और स्वस्थ भोजन अपनाने का संदेश महिलाओं के माध्यम से सबसे प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान सहसपुर विधायक सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.