कम तापमान पर एसी चलने से ओवरलोड हो रहे शहर के बिजलीघर
फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। भीषण गर्मी के बीच राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और कार्यालयों में एयर कंडीशनर (एसी) को 16 से 18 डिग्री सेल्सियस पर चला रहे हैं। एसी को अत्यधिक कम तापमान पर चलाने की प्रवृत्ति से बिजली की खपत तेजी से बढ़ गई है। जिससे शहर के बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। मौजूदा समय में अधिकांश उपभोक्ता तेज गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का तापमान काफी कम कर देते हैं। इससे एसी का कंप्रेसर लगातार कार्य करता रहता है और बिजली की मांग सामान्य से कहीं अधिक बढ़ जाती है। बढ़े हुए लोड के कारण ट्रांसफार्मर और बिजलीघर क्षमता से अधिक दबाव झेल रहे हैं, जिसके चलते बार-बार फॉल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या सामने आ रही है。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.