गया, अगस्त 14 -- आधुनिक तकनीकी से पालन के लिए किसानों को हनुरमंद बनाया जाएगा। दूसरे जिलों में विशेष प्रशिक्षण के अलावा भ्रमण व दर्शन के लिए मछली पालकों को भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 60 मत्स्य किसानों को भ्रमण व दर्शन के लिए औरंगाबाद भेजा गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी पंकज कुमार ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाया किया। पंकज कुमार ने बताया कि एक दिवसीय टूर पर जिले भर से चयनित मछली पालने वाले किसानों को विभाग की ओर से बस के माध्यम से औरंगाबाद रवाना किया गया। किसान औरंगाबाद में भ्रमण दर्शन कार्यक्रम में बॉयो फ्लॉक तालाब व टैंक देखेंगे। वे जानेंगे कि कैसे कम पानी में बेहतर मछली पालन होता है। बॉयो फ्लॉक तालाब में मछली पालन करने वाले किसानों से बात करेंगे। औरंगाबाद के मछली पालक आधुनिक जानकारी के साथ अनुभव साझा करेंगे। यह कार्यक्रम किस...