लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कम छात्र संख्या वाले परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का पास के दूसरे विद्यालय में विलय किए जाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों का मर्जर न किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी का कहना है कि इससे विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा पाने से वंचित हो जाएंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी को शिक्षा मिले इसे सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि अगर मांग पूरी न हुई तो जल्द आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने एक्स पर स्कूलों के मर्जर के विरोध में अभियान शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.