नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- गणेशोत्सव के दौरान लोग अलग-अलग तरह की मिठाई का भोग बप्पा को अर्पित करते हैं। ऐसे में रोजाना कुछ अलग बनाने के चक्कर में कई बार समझ ही नहीं आता कि आखि क्या बनाया जाए। ऐसे में आप चाहें तो रसमलाई लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये लड्डू पनीर से बनकर तैयार होते हैं और इनमें रसमलाई का फ्लेवर काफी अच्छी तरीके से आता है। सीखिए कैसे बना सकते हैं ये रसमलाई फ्लेवर के लड्डू।रसमलाई लड्डू बनाने की सामग्री -200 ग्राम ताजा पनीर, मैश किया हुआ -1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क -दो बड़े चम्मच मिल्क पाउडर -दो बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम/मलाई -आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर -एक बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ते या बादाम -केसर के धागे और 1 बड़ा चम्मच गुनगुना दूध -नारियल का बुरादा, कोटिंग के लिए यह भी पढ़ें- गणपति पूजा के लिए तैयार करें हाई प्रोटीन केसर पनीर मोदक,...