कम गंभीर अपराध करने वाले पात्र व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े: अपर जिला जज
मोतिहारी, जुलाई 17 -- मोतिहारी। परिवीक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन व लाभार्थियों को इसका समुचित लाभ मिले इसको लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक की गयी। अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश चन्द्र मिश्रा ने की। परिवीक्षा अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, पात्र अभियुक्तों के मामलों में परिवीक्षा प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, न्यायालयों व परिवीक्षा विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सुधारात्मक न्याय पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि परिवीक्षा अधिनियम का उद्देश्य प्रथम बार अथवा कम गंभीर अपराध करने वाले पात्र व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके पुनर्वास का अवसर प्रदान करना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जेलों पर अनावश्यक भार कम होगा। सुधारात्मक न्याय की भावना को बल मिलेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिवीक्षा प्रतिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.