मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में किसानों से निर्धारित से कम कीमत पर धान की खरीद पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सभी बीसीओ से रिपोर्ट मांगी है। डीसीओ ने पत्र में कहा है कि उन्हें ऐसी जानकारी मिल रही है कि किसान 15 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हैं। जबकि, सरकारी समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने सभी बीसीओ को इस संबंध में जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के लिए धान की खरीदारी की जा रही है। सरकार ने सामान्य धान के लिए Rs.2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए Rs.2389 प्रति क्विंटल की दर तय की है। धान की खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों को ऑनलाइन भुगतान करने का निर्देश दिया है। धान खरीद केंद्रों की तैयारियों में कमी है। इससे धान की खरीद धीमी गति...