भभुआ, अप्रैल 7 -- (युवा पेज) भगवानपुर। प्रखंड के विद्यालयों में नामांकित बच्चों में से 60 प्रतिशत के लिए बीआरसी से किताब देने से अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। अभिभावकों ने बताया कि इससे सभी बच्चों को पर्याप्त नई किताबें नहीं मिल सकेंगी, जिससे बच्चों को पढ़ने में परेशानी होगी। इस संबंध में बीआरसी के लेखपाल शमीम अहमद ने बताया कि सभी स्कूलों में किताब बैंक बनाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें पुराने छात्रों से किताब लेकर उसमें जमा किया गया है। नई-पुरानी किताबें मिलाकर छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूल के बैंकों से पुराने किताब देने का शिक्षा विभाग द्वारा प्रावधान बनाया गया है। किसी बच्चे की पढ़ाई किताब के अभाव में प्रभावित नहीं होगी। शिक्षा समिति की बैठक नहीं होने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांव के स्कूलों में ...