कम ऊंचाई वाले स्कूल भवनों को फायर एनओसी में मिले छूट
बलिया, सितम्बर 13 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने प्रदेश के निजी विद्यालयों और प्रबंधकों की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित 11 सूत्री मांग पत्र सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को शनिवार को दिया। संघ ने सांसद से प्रभावी पैरवी करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में निजी विद्यालयों के संचालन में आ रही विभागीय एवं प्रशासनिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए उन्हें व्यवहारिक रूप से दूर करने की मांग की गई है। संघ की मांगों में 15 मीटर से कम ऊंचाई वाले विद्यालय भवनों के लिए फायर एनओसी की अनिवार्यता समाप्त करने, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी को यू-डायस में शामिल करने तथा विद्यालयों को विद्यार्थियों के प्रवेश एवं विवरण संशोधन का अधिकार देने की मांग शामिल है। इसके अलावा निजी विद्यालय प्रबंधकों को 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.