बागपत, अप्रैल 27 -- कृषि विभाग की ओर से सोमवार को गोरीपुर जवाहर नगर गांव में धरती माता बचाओ अभियान के किसानों को जागरूक बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि सखी, एडीओ कृषि सुशील कुमार एवं प्रशिक्षण कर्ता महेश कुमार खोखर द्वारा किसानों को अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में बताया। बताया कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है, जिससे उत्पादन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। भूमि की संरचना बिगड़ती है, जल प्रदूषण बढ़ता है तथा मानव स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- कटिहार: अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की संरचना होती है प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...