कम उम्र में बीपी हाई, गांव के हर दूसरे युवा का बढ़ा रक्तचाप
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। हाई ब्लड प्रेशर अब चुपचाप गांवों के किशोरों और युवाओं को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। बनारस के ग्रामीण क्षेत्र में हर दूसरा किशोर और युवा इसकी चपेट में है। 47 फीसदी में ब्लड प्रेशर बढ़ा मिला है। करीब 5 फीसदी हाइपरटेंशन की चपेट में हैं। यह खुलासा आईएमएस बीएचयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. रविशंकर के नेतृत्व में किए डॉ. प्रयाग खंडेलवाल के शोध में हुआ है। उन्होंने ग्रामीण इलाके के 10 से 24 वर्ष के 270 स्कूली और कॉलेज छात्रों पर अध्ययन किया। रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 19 साल के किशोरों में हाई बीपी का खतरा सबसे ज्यादा मिला। प्रो. रविशंकर ने कहा कि इस उम्र में शरीर में हार्मोनल बदलाव, पढ़ाई और भविष्य को लेकर तनाव, मोबाइल पर बढ़ता समय और खराब खानपान इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस उम्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.