नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अगर कमर में लगातार दर्द रहता है, सुबह उठते समय जकड़न महसूस होती है या आराम करने पर दर्द बढ़ जाता है, तो यह सिर्फ थकान या गलत बैठने की वजह नहीं भी हो सकती। यह एंकिलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस (एएस) नाम की बीमारी का संकेत हो सकता है। यह एक ऑटोइम्यून सूजन संबंधी रोग है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली खुद ही रीढ़ की हड्डी और जोड़ों पर असर डालती है। यह बीमारी अक्सर 20 से 30 वर्ष की उम्र में शुरू होती है और पुरुषों में अधिक देखी जाती है। समय पर इलाज न मिलने पर रीढ़ की हड्डी सख्त हो सकती है, चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ सकती है और स्थायी नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन, थकान या लंबे समय तक रहने वाली जकड़न को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जल्दी जांच और सही इलाज से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.