कम उम्र में एचपीवी टीका का विशेष महत्व
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी। बीएचयू के कर्मचारी स्वास्थ्य संकुल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बुधवार को एचपीवी (ह्यूमन ह्यूमन पैपीलोमा वायरस) टीकाकरण शिविर लगा। बालिकाओं को एचपीवी टीका लगा। इसके साथ ही वैक्सीन किट वितरित की गई। उद्घाटन कुलपति की पत्नी चारू चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी के बारे में प्रश्न पूछना, टीका लगवाना और नियमित जांच करवाना शर्म या संकोच का विषय नहीं है। ये स्वस्थ भविष्य की दिशा में किया गया एक जिम्मेदारी का कार्य है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में एचपीवी टीकाकरण का विशेष महत्त्व है और बालिकाओं को इसे अपने भविष्य के स्वास्थ्य में एक महत्त्वपूर्ण निवेश के रूप में देखना चाहिए।विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ लोगों में स्वास्थ्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.