कम उम्र दिखाकर पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी को मिली जमानत
बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक चेकिंग में उम्र की बड़ी हेराफेरी पकड़ने के मामले में अदालत ने आरोपी छात्र को बड़ी राहत दी है। सेशन न्यायाधीश अल्पना की अदालत ने कौशाम्बी निवासी अभ्यर्थी भानुप्रताप की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने यह राहत इस आधार पर दी है कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और छात्र का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। मामला 30 अगस्त 2024 का है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में प्रवेश के दौरान बायोमैट्रिक कर्मचारी विमल कुमार ने अभ्यर्थी की जन्मतिथि में भारी अंतर पकड़ा था। ई-केवाईसी पोर्टल पर छात्र की जन्मतिथि 31 अगस्त 1989 दर्ज थी, जबकि उसके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड में 1 जुलाई 1999 अंकित थी। इस पर तत्कालीन केंद्र प्रभारी रामदिने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.