कम उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर का बढ़ा खतरा
बस्ती, अक्टूबर 5 -- बस्ती, हिटी। बदलती जीवनशैली, जंक फूड और अनियमित खानपान के कारण कम उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आधुनिकता की दौड़ और बदलती जीवनशैली महिलाओं के लिए जानलेवा सबित हो रही है। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी अब केवल अधिक उम्र की महिलाओं तक सीमित नहीं रही। बल्कि कम उम्र की महिलाओं और युवतियों को अपनी चपेट में ले रहा है।गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना मिश्रा ने बताया कि 30 साल के महिलाओं में तेजी से ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण देखने को मिल रहा है। इस का मुख्य कारण बदलती जीवनशैली है। हार्मोनल असंतुलन, मोटापा, तनाव और नींद की कमी जैसी जीवनशैली से जुड़ी आदतें भी इसके पीछे का कारण हैं। देर से शादी, फिर बच्चे होना और बच्चों को स्तनपान नहीं कराना या कम समय तक कराना स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.