सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीके राय ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। जिले में 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को निर्धारित लक्ष्य दिया गया है। लेकिन कई ब्लॉकों में लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि काफी कम पाई गई है, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लक्ष्य के मुकाबले कार्ड बनाने की प्रगति बेहद कम पाए जाने के मामलों को गंभीरता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.