आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के 15 सौ से कम आबादी वाले 340 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कार्यों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। 'पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना' के तहत मिलने वाली धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ग्राम पंचायतों की संख्या जिले में वर्तमान में कुल 1810 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनपद में 1500 से कम आबादी वाले तकरीबन 340 ग्राम पंचायतें हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार कम आबादी वाले छोटे ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। शासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायतों को मिलने वाली धनराशि में कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 10 प्रतिशत जनसंख्या को मानकर धनराशि का बंटवारा कर विकास कार्य क...