लखनऊ, मई 3 -- राज्य सरकार कम आबादी वाले छोटे नगरों की सुविधाएं बेहतर करने जा रही है। आकांक्षी नगर योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के 100 नगर निकायों का चयन किया गया है। इनकी आबादी 20 हजार से लेकर एक लाख के करीब है।
दूसरे चरण की जानकारी विशेष सचिव नगर विकास उदय भानु त्रिपाठी ने इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशक को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि नीति आयोग द्वारा निकायों को प्रदान किए गए अंकों के आधार पर सबसे कम अंक पाने वाले 20 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या वाले सबसे पिछड़े नगर निकायों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। पहले चरण में चयनित 100 निकायों में 31 मार्च 2026 तक काम हो चुका है। इसलिए दूसरे चरण में 100 और निकायों का चयन करते हुए इस योजना में काम कराने का फैसला किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 व 2027-28 में काम कराए जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.