सिद्धार्थ, मई 15 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में गुरुवार को किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती व वार्षिक फसल नियोजन अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाहकिसानों की सलाह मुख्य प्रशिक्षक सहायक विकास अधिकारी कृषि अभिनव सिंह ने कहा कि किसान यदि समय चक्र को ध्यान में रखते हुए कम अवधि वाली फसलों का चयन करें तो एक ही खेत से वर्ष में तीन फसलें प्राप्त की जा सकती हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार उन्होंने बताया कि तीन फसल में दलहन व तिलहन उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खरीफ फसल की बुआई का समय शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान अपने खेत की परिस्थिति के अनुसार उपयुक्त बीजों का चयन करें और मिट्टी की जांच कराकर...