कम अवधि की फसल के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूक
लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना 2026-27 की परिचर्चा के लिए कृषि सह संबद्ध विभागों के सभी जिला स्तरीय और प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों की बैठक जिला परिषद् सभागार में आयोजित की गई। इसमें कम पानी और कम अवधि में तैयार होनवाली फसलों को लेकर किसानों को जागरूक करने का निर्णय हुआ। मंत्री कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कृषि विभाग के द्वारा उच्च भूमि टांड़ और मध्य भूमि-कनारी में फसल विविधिकरण पर विशेष जोर देने को कहा गया। इसके लिए कम अवधि की अरहर, उरद, मूंग, सरगूजा, कुल्थी, रागी, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों को आकस्मिक फसलों के रूप में कृषकों को चयन के लिए जागरूक करने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- संभावित सूखे से निपटने को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.