इटावा औरैया, मई 2 -- लवेदी। थाना क्षेत्र के नगला जवाहर गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम से आहत एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नगला जवाहर निवासी भोगीराम ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री तनु ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। 23 अप्रैल को घोषित हुए परिणाम में अपेक्षा से कम अंक आने पर वह काफी परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने उसे समझाने और हौसला बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह चुपचाप रहने लगी। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.