कम्हरिया घाट पर घाघरा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गोरखपुर, मई 11 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कम्हरिया घाट स्थित घाघरा नदी में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव के शरीर से पत्थरों से भरा प्लास्टिक का बोरा बांधा गया था, ताकि वह पानी के ऊपर न आ सके। सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस और अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीमा निर्धारण और आपसी बातचीत के बाद मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का पाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में एक अधेड़ का उतराता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा की कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.