आगरा, जून 1 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने बिजली विभाग के निजीकरण, प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना व बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर मांगों को दोहराया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन एक्सईएन विद्युत को सौंपा। बिजली घर पर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीति आम उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत है। आरोप लगाया कि निजीकरण से बिजली महंगी होगी और कर्मचारियों के रोजगार पर भी संकट उत्पन्न होगा। ज्ञापन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को भी जनविरोधी बताया और इसे निरस्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- संगठनों ने बिजली विभाग के दफ्तर पर किया प्रदर्शन इसके अलावा बिजली दरों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत व...