हाजीपुर, फरवरी 27 -- लालगंज,संवाद सूत्र। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के लालगंज अंचल कमेटी की बैठक सिरसा राम राय में हुई। अध्यक्षता कर रहे अंचल सचिव डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बेहिसाब बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए घूसखोर कर्मी, अधिकारी, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही सिरसा बीरन, गुरमियां एतवारपुर सिसौला, लक्ष्मी नारायणपुर, पुरैनिया सहित अन्य पंचायतों में बढ़ते घोड़परास से किसानों के फसलों को क्षति से बचाने के लिए घोड़परास को मारकर दफन करने, बंद पड़े गोरौल चीनी मिल को अभिलंब चालू करने, सरकारी कार्यालयों में बढ़ते मनमानी एवं घूसखोरी में पर रोक लगाने,आवास सत्यापन में हो रहे रिश्वतखोरी पर रोक लगाने, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन में कर्मचारियों द्वारा की जा रही धांधली पर रोक लग...