बस्ती, जून 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जनचौपाल लगाई। जनचौपाल में जिलेभर से आए संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के जनचौपाल का संयोजन किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों, महिलाओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर डीआईजी ने उनकी समस्याओं को जाना। साथ उनके सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जनचौपाल के दौरान खुलकर चर्चा हुई। जनचौपाल के दौरान लोगों को साइबर अपराध के खतरे से भी आगाह करते हुए जागरूक किया। इसके साथ ही महिला...