कम्युनिटी किचेन में खिलाते और खाते दिखे सम्राट चौधरी, बाढ़ पीड़ितों से रूबरू हुए सीएम
छपरा, सितम्बर 7 -- बिहार में बाढ़ के भीषण प्रकोप को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐक्शन मोड में हैं। सोमवार को सोनपुर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब आधे घंटे बिताकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। वैशाली में बाढ़ राहत शिविरों के निरीक्षण के बाद करीब 12.10 बजे सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर में संचालित आश्रय सह सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके साथ भोजन भी किया। सीएम ने वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर राहत बचाव कार्य को दुरुस्त रखने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.