गोरखपुर, अप्रैल 9 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कैथवलिया गांव में कम्बाइन से फसल काटने के विवाद में एक किसान की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।रामपुर कैथवलिया निवासी सुरेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम करीब 7 बजे अपने खेत में कम्बाइन से गेहूं की कटाई कराने गए थे। इसी दौरान भरोहिया निवासी मुकेश लोहार वहां पहुंचा और जबरन फसल कटवाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और हंसिया के बेंट से मारपीट की। इस मारपीट में सुरेश सिंह की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.