अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुलेमपुर गांव में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कंबाइन मशीन की टक्कर से हाई वोल्टेज बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। सुलेमपुर गांव निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह के खेत में सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप स्थापित है। रविवार शाम एक कंबाइन मशीन चक मार्ग से गुजर रही थी। चालक की लापरवाही के चलते मशीन का एक हिस्सा हाई वोल्टेज तार से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल टूटकर गिर पड़ा और तार नीचे झूलने लगा। उस समय बिजली सप्लाई चालू थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर है। यदि तारों से चिंगारी निकलती तो सैकड़ों बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.