संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले में गेहूं की मड़ाई शुरू हो गई है। कंबाइन मशीनें भी रोड पर दिखने लगी हैं। जिले में चलने वाली कंबाइन मशीनों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। गेहूं कटाई के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। कंबाइन मशीन संचालकों को चाहिए कि अपनी मशीन का पार्ट पुर्जा पूरी तरह से चेक कर लें। ताकि उपकरणों के घर्षण से आग न लगने पाए। उन्होंने मशीनों पर गैलन और ड्रम में अनिवार्य रूप से पानी भरा होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर फौरी तौर पर आग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कंबाइन संचालकों के साथ गेहूं की कटाई करने वाले किसानों को कटाई के दौरान बीड़ी और सिगरेट नहीं पीने की सलाह दी है।बीड़ी और सिगरेट से ...