सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सीतामढ़ी। शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को बुनियाद केंद्र, डुमरा के कार्यालय परिसर में संबल योजना के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी डीएम संजीव कुमार के साथ एसडीओ सदर आनंद कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण अधिकारी सह सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अमूल्य रत्न व जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र डुमरा गिरीश मोहन शरण मौजूद रहे। संबल योजना के अंतर्गत वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा महिलाएं, भिक्षुक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुल 190 लाभार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी।कड़ाके की ठंड में मिली इस राहत को लेकर लाभार्थियों ने प्रभारी डीएम एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.