गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। धुरियापार में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट में कार्यरत श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी है। धुरियापार चीनी मिल के पास स्थित प्लांट के मुख्य गेट पर श्रमिकों का धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है। इंडियन आयल प्रबंधन का दावा है कि मजदूरों को श्रम विभाग और सरकार के सभी श्रम कानूनों के मुताबिक भुगतान किया जा रहा है। फिलहाल श्रमिक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे प्लांट का कामकाज प्रभावित हो रहा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में वेतन बढ़ने के बाद भी फरीदाबाद में क्यों हुआ बवाल? क्या है असली वजह यह भी पढ़ें- नोएडा के बाद राजस्थान में मदरसन प्लांट पर 1000+ कर्मचारियों का धरना; सड़कों पर उतरे यह भी पढ़ें- नोएडा में हिंस...