सहरसा, मार्च 30 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में फिर 15 से अधिक कम्प्यूटर विज्ञान शिक्षकों के प्रमाण पत्र अपूर्ण व संदेहास्पद पाया गया है। कक्षा 11 व 12 के सभी कम्प्यूटर विज्ञान के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन में कई खामियां पाई गई है। डीपीओ स्थापना ने सभी शिक्षकों को तीन दिनों के अंदर मूल प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अन्यथा विभागीय कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व भी 19 कम्प्यूटर विज्ञान शिक्षकों के प्रमाण पत्र में कई तरह की खामियां मिलने पर स्पष्टीकरण पूछा गया था। डीपीओ ने शिक्षकों को भेजे पत्र में कहा कि मो साकिब आलम, टीआरई वन कम्प्यूटर विज्ञान शिक्षक यूएचएस खजुराहा, अंचल-सोनवर्षा के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के कम में पाया गया है कि स्नातकोत्तर ( एमसीए राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी भोप...