लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 22,392 युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 18,159 छात्र व 4,233 छात्राएं हैं। इनके प्रशिक्षण पर 19.18 करोड़ रुपये खर्च हुए। वर्ष 2025-26 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवधि में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत 6 लाख 90 हजार 349 छात्रों को 147.75 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 5 लाख 85 हजार 954 छात्रों को 175.54 करोड़ रुपये दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.