कम्प्यूटर प्रशिक्षण की समय-सारिणी हुई जारी
बलिया, मई 20 -- बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सारणी जारी कर दी गई है। योजना के तहत न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 'ओ' लेवल एवं 'सीसीसी' कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी वर्ग के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय अधिकतम एक लाख रुपये तक हो। यह भी पढ़ें- Bank Apprentice Vacancy: फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.