लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ। कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग परीक्षा में 1491 अभ्यर्थी पास हुए है। पुलिस भर्ती बोर्ड के मुताबिक जो अभ्यर्थी कंप्यूटर टाइपिंग में सफल हुए हैं उनका स्टेटस 'यू आर क्वालीफाइड इन कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट, डाउनलोड योर एडमिट कार्ड फॉर डीपी प्रोसेस' दिखेगा। जो अभ्यर्थी टेस्ट में फेल हुए है, उनका स्टेटस 'सॉरी, यू ऑर नॉट क्वालिफाइड' दिखेगा। इसी तरह जो अभ्यर्थी कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट में शामिल नहीं हुए, उनका स्टेटस 'इनवैलिड लॉगिन क्रेडेंशियल्स' दिखेगा। सफल अभ्यर्थी अभिलेखों की संवीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.