गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने एनआईआईटी, बालाजी अकादमी के सहयोग से सोमवार को कम्प्यूटरीकृत लेखांकन पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों को कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणालियों और उद्योग में उनके अनुप्रयोगों के बारे में बताया गया। व्याख्यान में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ. सदफ अतहर, डॉ. आयुष यादव, डॉ. नितिन बख्शी, डॉ. प्रियतोष मिश्रा, आंचल पांडेय और डॉ. राकेश कुमार तिवारी सहित वाणिज्य विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कम्प्यूटरीकृत लेखांकन में नवीनतम प्रवृत्तियों और प्रौद्योगिकियों के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...