चंदौली, फरवरी 18 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के तियरा गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसकी शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में नन्हीं बच्चियों ने लोकप्रिय लोकगीत 'कहवा गईल लरिकईया' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। छात्रों ने केशरी के लाल, चलो अयोध्या चलो, मणिकर्णिका, बम बम भोले एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देशप्रेम, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.