कम्पोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास को स्टडी चेयर का हुआ लोकार्पण
देवरिया, मई 15 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय रावतपार अमेठिया में स्मार्ट क्लास में बच्चों के बैठने को स्टूडेंट स्टडी चेयर का लोकार्पण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल राइटिंग पैड वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर कक्षा एक के बच्चों को पढ़ाया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। डिजिटल संसाधनों से बच्चों की सीखने की क्षमता में निश्चित रूप से सुधार होगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्भय नारायण सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.