बहराइच, मार्च 15 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। कम्पोजिट विद्यालय सेमरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल शिक्षक अतुल कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक बसंत टेपरा प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक लोधेजोत आशीष कुमार मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.