अयोध्या, अप्रैल 13 -- तारुन। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तारुन के तत्वावधान में सोमवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य छह से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन,कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। खंड शिक्षाधिकारी तारून यशवंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली के माध्यम से बच्चों एवं शिक्षकों ने तारुन चौराहे से तारुन गांव, भावापुर, सरायशेख महमूद, शिवमंदिर, नहरीपुर, यादवपुर,कुंवरपुर आदि गांव में शिक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, सतेन्द्र पाठक सरिता मौर्य, सुरेश चौरसिया, सुरेंद्र वर्मा, विभा साव, सीमा रानी, सुनील प्रताप, जयवर्धन, सुमन, किरन वर्मा, अमृता सिंह,जमुना प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रैली निक...