कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी चोरी
गोरखपुर, जून 20 -- कटसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसिहा में चोरों ने गर्मी की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी चोरी कर लिया। विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी होने पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय यादव द्वारा पुलिस को तहरीर दे दिया है पुलिस जांच कर रही है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया स्मार्ट टीवी 20 मई को लगा था। 15 जून तक ग्रीष्मावकाश में बंद था। 16 जून को विद्यालय खुलने पर एक कमरे का ताला टूटा मिला और वहां से स्मार्ट टीवी गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.