वाराणसी, सितम्बर 9 -- सारनाथ (वाराणसी)। पहाड़िया बेनीपुर स्थित मकान में किशोर ने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सारनाथ पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज क्षेत्र (आजमगढ़) में वीरभद्रपुर शेरपुर गांव निवासी त्रिलोकी मौर्य का पुत्र 19 वर्षीय विनय यहां पहाड़िया बेनीपुर क्षेत्र में आनंद मौर्य के मकान में करीब छह महीने रह रहा था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं (कम्पीटिशन) की तैयारी के लिए आया था। सोमवार सुबह उसके कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों को शंका हुई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो विनय मौर्य का शव पंखे से सफेद गमछा के सहारे लटकता मिला। यह भी पढ़ें- एमबीए के छात्र ने जान दी उसमें दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक राहुल यादव ने बताया कि उ...