कम्पिल के चक्रेश ने आईएससी 12वीं में किया जिला टॉप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 30 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर से सटे कम्पिल के मोहल्ला काजी टोला निवासी चक्रेश शाक्य ने आईएससी 12वीं की परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। चक्रेश ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से कस्बे सहित पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। चक्रेश के पिता डॉ. रविकांत शाक्य स्वयं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हीं की राह पर चलते हुए चक्रेश का लक्ष्य भी डॉक्टर बनना है। परीक्षा परिणाम के बाद चक्रेश ने बताया कि वह फिलहाल अपना पूरा ध्यान आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा पर केंद्रित कर रहे हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के तुरंत बाद से ही वह ऑनलाइन माध्यम से नीट की कोचिंग में जुट गए थे ताकि अपने सपने को हकीकत में बदल सकें। यह भी पढ़ें- सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.