कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन आज से
फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज यानि छह जून से शुरू होंगे। बोर्ड की वेबसाइट पर 27 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट और इंटरमीडियट के छात्र केवल कम्पार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट दोनों होगा। इम्प्रूवमेंट में एक और कम्पार्टमेंट में दो विषय में फेल छात्र शामिल होंगे। लेकिन वे परीक्षा इनमें से किसी एक विषय में ही दे सकेंगे। इसका परीक्षा शुल्क 256 रुपये है। इंटर में सिर्फ कम्पार्टमेंट परीक्षा होगी, जिसमें परीक्षार्थी किसी एक विषय या प्रश्न पत्र में परीक्षा दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.