कम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर संचालन को लेकर बनेगी रणनीति, 29 व 30 मई को होगी बैठक
सीतामढ़ी, मई 26 -- सीतामढ़ी। जिले में कम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर (सीआरसी) के सफल संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा व संचालन व्यवस्था की रणनीति को लेकर 29 एवं 30 मई को बैठक आयोजित की जाएगी। इस बावत एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने सीआरसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह बैठक सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, डुमरा में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी। 29 मई को प्रथम पाली में डुमरा, बाजपट्टी एवं बथनाहा प्रखंड के संचालक शामिल होंगे। वहीं द्वितीय पाली में बैरगनिया, सुप्पी, मेजरगंज, परसौनी, बेलसंड, रीगा एवं चोरौत प्रखंड के संचालकों को भाग लेना है। इसी प्रकार 30 मई को प्रथम पाली में रुन्नीसैदपुर, परिहार एवं बोखड़ा प्रखंड के संचालक शामिल होंगे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.