मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम के अधीन संचालित कम्पनी गार्डेन में घूमने पहुंचने वालों को अब 10 रुपया प्रवेश शुल्क देना होगा। गुरूवार को महापौर कुमकुम देवी ने प्रवेश शुल्क काउंटर का उद्घाटन किया। मौके पर उपमहापौर खालिद हुसैन के अलावा लोक स्वच्छता पदाधिकारी पिन्टू कुमार सहित अन्य मौजूद थे। महापौर ने बताया कि सुबह 9 बजे तक मार्निंग वॉक के लिए कम्पनी गार्डेन पहुंचने वाले लोगों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सुबह 9 से रात 9 बजे तक यहां पहुचने वाले लोग 10 रुपया प्रवेश शुल्क का टिकट लेकर प्रवेश करेंगे। पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। महापौर ने बताया कि प्रवेश शुल्क से होने वाली आमदनी से कम्पनी गार्डेन में बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधा का विस्तार किया जाएगा। कम्पनी गार्डेन में शीघ्र ही बच्च...