सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- पुपरी। नगर के सिंगियाही निवासी व मोहम्मद मोख्तार एंड सन्स प्रा. लिमिटेड के निदेशक मो. इजहार आलम के शिकायत पर नानपुर थाना में एफआईआर की गयी है। इसमें नानपुर के कोयली निवासी राजदेव, राधेश्याम एवं बाजपट्टी के रतवाड़ा गांव निवासी जयराम झा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एफआईआर के मुताबिक निदेशक की कंपनी का स्पेशल जनता खांटी बीड़ी नामक ब्रांड है। इनका ट्रेडमार्क एवं कलात्मक कृति का वैधानिक स्वामित्व कंपनी के पास है। बाजार में इस ब्रांड का व्यापक पहचान, प्रतिष्ठा व उपभोक्ताओं में विश्वास है। इस बीच उन्हें जांच व विश्वसनीय सूचना मिली कि आरोपीगण अवैध रूप से नकली बीड़ी के रैपर, पैकिंग, सामग्री तथा लेबल का भंडारण, वितरण एवं बिक्रय कर रहा है। जिन पर निदेशक की उक्त कंपनी के पंजीकृत ब्रांड स्पेशल जनता स्पेशल खांटी बीड़ी से मिलता जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.