कमौली गांव (चौबेपुर) में बुधवार को एक युवक ने आम के बगीचे में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वाराणसी, जून 18 -- चिरईगांव, संवाद। कमौली गांव (चौबेपुर) में बुधवार को एक युवक ने आम के बगीचे में पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौबेपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। कमौली निवासी 25 वर्षीय पंकज सिंह बुधवार सुबह करीब 9 बजे पशुओं के लिए चारा काटने की बात कहकर घर से बाइक और रस्सी लेकर निकला था। घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित आम के बगीचे में पहुंचा। पेड़ की डाल में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बगीचे से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे उसे फंदे से उतारा। सूचना पर चौबेपुर पुलिस पहुंची। दिल्ली में काम करने वाला पंकज दो माह से घर पर ही था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। पत्नी गर्भवती है। छोटा भाई भी दिल्ली में नौकरी करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.