बुलंदशहर, अगस्त 3 -- क्षेत्र के गांव कमौना में फ्रीडम फाइटर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 178 लोगों की जनरल मेडिसिन परामर्श, नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और बीएमआई जांच निःशुल्क की गई। आयोजक अश्वनी ठाकुर,शारदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ चेतन,डॉ चक्षु, डॉ अभिनंदन बुहम्स, डॉ वीके दक्ष, डॉ गोविंद तोमर, डॉ अशोक राघव, डॉ अरविंद राघव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...